Categories: बलिया

बलिया में अब नहीं होगी बिजली कटौती, हिमाचल से आया पावर ट्रांसफार्मर

बलिया में पिछले कई दिनों से शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती हो रही थी। जिससे आम जन परेशान थे। लेकिन अब जनपदवासियों को परेशानी नहीं होगी। क्योंकि खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है, जो बलिया आ चुका है, ऐसे में अब बिजली कटौती नहीं होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफार्मर आज बलिया को प्राप्त हुआ, अब तक तकनीकी ख़राबी के चलते बिजली कटौती की जो परेशानी बलिया में हो रही थी वो अब नहीं होगी।  बता दें कि कुछ दिन पहले ट्रांसमिशन सबस्टेशन का 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।

जिसके काराण रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की जा  रही है। इससे शहरी क्षेत्र में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 8-10 घंटे की बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। अब नया ट्रांसफार्मर  आने के बाद  बलिया के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों बिजली कटौती से निजात मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago