जिले में सैंपल लेने की क्षमता में होगी बढ़ोत्तरी, इन्हें किया जा रहा ट्रेंड

 

-कलेक्ट्रेट सभागार में लैब टेक्नीशियन को दी गई ट्रेनिंग

– भविष्य में भी होगा इसका फायदा, हर पीएचसी सीएचसी पर हो जाएंगे ट्रेंड एलटी

बलिया. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अब तक प्रतिदिन जो 25 सैंपल लिया जा रहा है इसको बढ़ाया जाए। इसलिए सैंपल लेने के लिए पर्याप्त मात्रा में लैब टेक्नीशियन को ट्रेंड किया जा रहा है। पीपीई किट के सम्बन्ध में संपूर्ण जानकारी उनको दी जा रही है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में लैब टेक्नीशियनों को ट्रेनिंग दी गई। जियाउल हुदा व प्रियंका कुमारी ने सैंपल लेने के साथ-साथ खासतौर पर यह भी बताया कि खुद की सुरक्षा का ध्यान कैसे रखना है। संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री जैन ने कहा कि इस ट्रेनिंग का फायदा यह भी होगा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी जिले के स्वास्थ्य महकमे की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। हर सीएचसी-पीएचसी पर कोई एक लैब टेक्नीशियन ऐसा होगा, जिसको पीपीई किट की संपूर्ण जानकारी होगी। आगे भी किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए वे ट्रेंड रहेंगे। प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. पीके मिश्रा भी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago