शराब बेचने को लेकर बलिया के इस गांव में चली गोली, घायल युवक वाराणसी रेफर

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में शराब बेचने को लेकर शनिवार को एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में फोर्स गांव में पंहुच गयी. हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कियह गोली रंगदारी मांगने को लेकर मारी गयी है.

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के लालजी यादव व डब्लू यादव के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इसे लेकर पांच दिन पूर्व दोनों पक्षों में तनातनी भी हुई थी.

इसी क्रम में शनिवार को एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आये और कुछ देर की तनातनी के बाद मौके पर गोली चल गई. गोली लालजी (45) के पेट मे लगी और वह वहीं गिर पड़ा. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी और मौके से गोली मारने वाला आरोपी वहां से फरार हो गए.

सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार व सीओ बांसडीह दीपचंद मौके पर पंहुचे और घायल लालजी को अस्पताल भेजकर कथित गोली चलाने वालों के घर पर दबिश दी लेकिन वहां कोई नही मिला.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago