Categories: बलिया

बलिया के बांसडीह में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नशे की वजह से मौत होने की आशंका

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड—सहतवार मार्ग के अंतर्गत दिउली गांव में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थनीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बिट्टू सिंह 25 पुत्र ललन सिंह निवासी थाना महानार जिला वैशाली बिहार का रहने वाला था। बीते कई माह से बांसडीहरोड बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर रहकर काम करता था। बीते तीन दिन पहले दुकान से गायब था। शुक्रवार की सुबह एक राहगीर ने हनुमान मंदिर समीप हैंड पंप से पानी पिया और पास स्थित चबूतरे पर बैठ गया।

राहगीर को चबूतरे पर बैठते ही पास स्थित टिन शेड से बदबू आने लगा। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। थोड़े ही देर में काफी संख्या में लोग जुट गए। इसबीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर नमूने लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अधिकांश समय में नशे की हालत में रहता था। जिससे उसकी मौत हो सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago