बलिया। कमज़ोर काली दीवारें… जिन पर सालों से रंगाई पुताई न हुई हो, बांस बल्ली के सहारे खड़ा किया गया टीनशेड… जो ज़रा सी तेज हवा या पानी में भरभराकर गिर जाए। ये किसी पुरानी हवेली का नहीं बल्कि बलिया के एक स्कल भवन का नज़ारा है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि इस खंडहर जगह पर बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जहां हमेशा जान जाने का जोखिम बना रहता है।
इसका खुलासा आरटीआई से हुआ है। यह स्कूल शिक्षा क्षेत्र गड़वार के फेफना में शांति ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान के नाम से है। मिथिलेश कुमार सिंह ने इस स्कूल से सम्बंधित सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगी थी। जिसके बाद बीएसए शिवनारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी नगर बन्शीधर श्रीवास्तव व गड़वार पंकज चतुर्वेदी से जांच कराने के बाद आवेदक को सूचना दी गई है। दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शांति ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान फेफना का स्थलीय निरीक्षण 30 दिसम्बर 2021 को किया गया।
जब अधिकारियों की टीम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची तो उनके होश उड़ गए। स्कूल परिसर में अनेक अनियमितता मिली। अधिकारी स्कूल पर पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का नाम-पहचान का कोई बोर्ड ही नहीं लगा है। बाद में वहां मौजूद बच्चों व शिक्षकों ने बताया कि यही शान्ति ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान है।
टीम के अधिकारी विद्यालय के अंदर घुसे तो इस स्कूल में एक से 11 तक की कक्षाएं टिन शेड में संचालित मिली। यहां कुल 10 कक्ष टिन शेडेड हैं, जिसकी दीवार जालीनमा व खम्भा की जोड़ाई कच्ची (मिट्टी-गारा) है। खम्भा व बीच में बांस की बल्ली के सहारे टिन शेड को किसी तरह टिकाया गया है। कोई दरवाजा व खिड़की नहीं है। पूरा टिन शेड का भवन बड़ी खराब स्थिति में है। ऐसा लग रहा था कि यह भवन बरसात या कभी भी गिर सकता है, जिससे उसमें पढ़-पढ़ा रहे छात्र-छात्रा तथा शिक्षक का प्राण जोखिम में पड़ सकता है।
जांच अधिकारियों ने कहा है कि तथाकथित प्रबन्धक व प्रधानाचार्य मान्यता से सम्बंधित दस्तावेज भी नहीं दिखा सकें। उनके द्वारा कभी कहा जा रहा था कि मान्यता मिल गई है तो कभी कहा जा रहा था कि मान्यता प्रक्रियागत है। वैसे भी यह विद्यालय मान्यता लायक नहीं है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…