बलिया के भाजपा-सपा प्रत्याशियों से ज्यादा अमीर उनकी पत्नियां, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

बलिया में तीन बार के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने आय और संपत्ति का विवरण दिया गया। जिसके मुताबिक सिंह से ज्यादा उनकी पत्नी अमीर हैं। रविशंकर सिंह ही नहीं बल्कि सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी की पत्नी भी उनसे ज्यादा धनवान हैं।

रविशंकर सिंह का बात करें तो उनके पास चार लाख 72 हजार की नगदी है। जबकि पत्नी के अकाउंट में 6 लाख 81 हजार रुपए हैं। वाहन के नाम पर उनके पास 2021 मॉडल की इनोवा कार है, जिसकी कीमत 24 लाख 59 हजार है। वहीं 2016 मॉडल की 68 हजार रुपए की मोटरसाइकिल भी है।

सिंह की पत्नी के पास 2017 मॉडल की 18 लाख 12 हजार रुपये की एक इनोवा है। पत्नी के पास लाखों के आभूषण हैं। 45 लाख रुपए का 904 ग्राम गोल्ड है जबकि सिंह के 16 लाख 40 रुपए का 329 ग्राम सोना है। दोनों के नाम से एक-एक पिस्टल है। सिंह को राइफल का भी शौक है।

वहीं बलिया से सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी की बात करें तो उनके पार 1 लाख रुपए नगद हैं, जबकि पत्नी रीता के पास 50 हजार रुपए की नकदी है। जेवर के मामले में पत्नी अमीर हैं। उनके पास 9 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का 200 ग्राम सोना और 35 हजार रुपए की 400 ग्राम चांदी है। जबकि सपा उम्मीदवार के पास एक लाख 15 हजार के सोने के आभूषण हैं। वाहन के नाम पर सपा प्रत्याशी के पास छह लाख 75 हजार रुपये का एक ट्रैक्टर तथा 53 हजार रुपये का 2019 मॉडल का एक मोटरसाइकिल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago