बलिया- एसपी ने किया बांसडीहरोड थाने का निरीक्षण, चार थाना प्रभारियों का तबादला किया

बांसडीहरोड थाने में उस समय हड़कंप मच गया जब देर शाम बलिया एसपी राजकरन नय्यर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उनके थाने में प्रवेश करते हुए स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। सबसे पहले उन्होंने बाउंड्री व्यवस्था की जांच की। इस दौरान उन्होंने हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच की।

एसपी ने इस दौरान परिसर में साफ-सफाई देखी। इसके साथ ही मालखाने के अवलोकन के बाद रजिस्टरों की उलटफेर के साथ संबंधित जिम्मेदार कप्तान के रडार पर एक के बाद एक आने लगे। इसी के साथ ही थाना क्षेत्रों में अपराधों और अपराधियों की समीक्षा के साथ ही दर्ज मामलों में अब तक की कार्यवाही, महिला अपराध से जुड़े मामलों की प्रगति व कार्यालय के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की जांच की।

वहीं आरक्षी बैरक मेस थाने में बंद पड़े वाहनों को देखा। इसी के साथ लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई। पूर्व के घटित विवादों की पूछताछ के दौरान दारोगाओं को लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी। वहीं थाना परिसर की व्यवस्था और कामकाज को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

इसी के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने चार थाना प्रभारियों का भी तबादला कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाल मुकुंद मिश्र को प्रभारी डीसीआरबी के पद पर स्थानान्तरित किया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक नरहीं प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलिया की जिम्मेदारी दी गयी है। प्रभारी आईजीआरएस कमलेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक मनियर बनाया गया है, जबकि थानाध्यक्ष मनियर उप निरीक्षक मदन लाल पटेल को नरही थानाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago