Ballia MLC Election- 17 ब्लॉक के मतदाता तय करेंगे हार-जीत

बलियाः विधानसभा चुनाव का दौर खत्म हुआ तो अब स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव का शोर शुरु हो चुका है। भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां चुनावी मैदान में कूद पड़ी है।भाजपा-सपा के बीच कड़ा मुकाबला है। जीत हार का फैसला क्षेत्र की पंचायतों से तय होगा। कुल 2624 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 940 ग्राम प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। बलिया और रसड़ा नगर पालिकाओं की बात करें तो 50 और नगर पंचायतों में कुल 124 मतदाता हैं।

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 174 और जिले के 17 ब्लॉक (क्षेत्र पंचायतों) में मतदाताओं की कुल संख्या 2450 है।ऐसे में जिन ब्लॉकों पर ज्यादा मतदाता हैं, वहां से एमएलसी चुनाव में हार-जीत की दिशा तय होगी। 18 केंद्रों पर मतदान होगा। जिसमें सात विधायक और चार सांसद भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 17 ब्लॉकों हैं। जिसमें भाजपा का पलड़ा भारी है। यहां के 12 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं, जबकि पांच प्रमुख सपा के है।नगरपालिकाओं की बात करें तो दोनों नगर पालिकाओं में भाजपा के चेयरमैन हैं।

इसी के साथ आठ नगर पंचायतों में पांच पर भाजपा के चेयरमैन हैं। इसके अलावा चितबड़ागांव में बसपा, रेवती में वीआईपी और सहतवार में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का चेयरमैन हैं। यहां भी भाजपा प्रत्याशी को फायदा मिल सकता है। क्योंकि भाजपा के चेयरमैन निर्णायक स्थिति में हो सकते हैं।जातीय समीकरणों की बात करें तो यादव और मौर्य के अलावा राजभर समाज के ज्यादा प्रधान, बीडीसी सदस्य हैं। हालांकि इसके अलावा 59 सदस्यीय जिला पंचायत में सपा का चेयरमैन है।

वहीं एमएलसी चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार गोरखनाथ यादव ने भी पर्चा दाखिल किया था लेकिन उनका पर्चा तकनीकी खामियों के चलते खारिज कर दिया गया। ऐसे में कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में है, यह 25 मार्च को नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद ही पता चल सकेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago