Categories: बलिया

9 साल का इंतज़ार होगा खत्म, जल्द यूपी बिहार को जोड़ेगा भरौली-बक्सर के बीच बना पुल

बलिया। यूपी-बिहार को जोड़ने वाला भरौली-बक्सर के बीच बना पुल सालों बाद शुरू होने वाला है बता दें 9 साल से भारी वाहनों के लिए पुल प्रतिबंधित है। लेकिन अब इंतजार अब खत्म हुआ है। गंगा पर भरौली-बक्सर के बीच बन रहा नया पुल अप्रैल महीने के आखिरी में चालू हो जाएगा और जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

1977 में हुआ था उद्घाटन- इस पुल के चालू होने से जनपद के अलावा सीमावर्ती गाजीपुर जिले के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस पुल से यूपी-बिहार के बीच लखनऊ-पटना के अलावा यूपी और बिहार के महानगरों के लिए बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। यूपी को बिहार से जोड़ने के लिए गंगा पर भरौली-बक्सर के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का उद्घाटन साल 1977 में हुआ था।
इस पुल के देखरेख की ज़िम्मेदारी बिहार सरकार के पास है। 2014 में पुल के अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया। लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों की आवाजाही देखते हुए चुनाव खत्म होने के बाद 12 मई 2014 को बक्सर जिला प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए। इसके चलते बड़े वाहनों को डेढ़ से दो सौ किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।

9 साल का इंतज़ार होगा खत्म – पुल की रेलिंग का काम जोरों पर चल रहा है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार पुल अप्रैल महीने के अंत तक चालू हो जाएगा। हालांकि बिहार में बन कर तैयार फोरलेन सड़क से छोटे वाहनों से आने-जाने वाले लोग अभी वीर कुंवर सेतु से ही आ जा रहे हैं। नया पुल चालू होने के बाद पटना-लखनऊ की दूरी कम समय में तय किया जा सकता है।

विभिन्न तरीके के कारोबार को मिलेगा बढ़ावा- नया पुल चालू होने का इंतजार लोगों को काफी दिनों से था। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। भरौली से दो फोरलेन लिंक मार्ग निकल रहा है। एक फोरलेन सड़क 17 किलोमीटर करीमुद्दीनपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। तो दूसरी फोरलेन लिंक 18 किमी दूर फखनपुरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जुड़ेगा। इस सड़क का निर्माण भी जल्द ही शुरू होने वाला है।गंगा पर भरौली-बक्सर के बीच बन रहे नया पुल का काम अंतिम दौर में चल रहा है। नए पुल के सिग्मेंट का काम भी पूरा हो चला है। जो काम बचा है उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पूरे पुल पर काम जोरों पर है पुल अप्रैल महीने के अंत तक चालू हो जाएगी। यह जानकारी विशाल कुमार, डीपीएम, बक्सर ने दी

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago