Categories: बलिया

आरा से बलिया के बीच चलेगी ट्रेन, बीच में होंगे छह स्टेशन और दो हाल्ट

बिहार और यूपी के बीच रेल सुविधाएं बढ़ाने की कवायदें लगातार की जा रही हैं। इसी क्रम में आरा से बलिया को जोड़ने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। दोनों स्टेशनों के बीच 6 स्टेशन और दो हाल्ट होंगे। दोनों स्टेशनों के बीच कुल 61.69 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछेगी।

रेलवे लाइन बक्सर जिले के नैनीजोर से पुल को पार कर बिहार में प्रवेश करेगी। रेलवे लाइन आरा जंक्शन से -जगजीवन हाल्ट होते हुए मसाढ़, धमार, उमरावगंज, धमवल, नैनीजोर, कृपालपुर, सोहिलपुर के रास्ते बलिया पहुंचेगी। आरा से जगजीवन हाल्ट होते हुए मसाढ़ हाल्ट के बाद धमार और उमरांव गंज स्टेशन आएंगे। इसके बाद धामवल हाल्ट और नैनीजोर स्टेशन होगा।

यहीं से लाइन गंगा नदी पार कर बलिया में प्रवेश करेगी यूपी में पहला स्टेशन कृपालपुर होगा। नैनीजोर और कृपालपुर स्टेशन के बीच की दूरी लगभग साढ़े तीन किलोमीटर होगी और इसी के बीच गंगा नदी पर रेल पुल प्रस्तावित है। इसके बाद सोहिलपुर स्टेशन और बलिया स्टेशन आएगा।

बता दें कि अभी आरा के पश्चिम में जगजीवन हाल्ट को जंक्शन में अपग्रेड किया जाएगा। प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का आदेश जारी किया गया है। बलिया के सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल लाइन परियोजना पर जल्द काम शुरू कराने का आग्रह किया है।

आरा से बलिया तक रेलवे लाइन आने से क्षेत्र का काफी ज्यादा विकास होगा। बक्सर के नैनीजोर और बलिया के कृपालपुर इलाके में परिवहन सुविधा कम हैं। ऐसे में रेल सुविधा शुरु होने से क्षेत्रीय लोगों को फायदा होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago