Categories: बलिया

मनियर चेयरमैन रितु देवी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार!, सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बलिया। मनियर नगर पंचायत की चेयरमैन रितु देवी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अंकपत्र में हेरा फेरी करने के मामले में सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट 15 दिन में निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत के लिए अर्जी देने का निर्देश दे चुका है साथ ही सबूत पेश करने को कहा था।

गौरतलब है कि मनियर नगर पंचायत की चेयरमैन रितु देवी पर अपने अंकपत्र में जन्मतिथि में कूट रचित कर हेराफेरी करने का आरोप है। विपक्षी प्रत्याशी की शिकायत पर तत्कालीन बीएसए बलिया ने जांच कर उनके खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी, कागजों में हेरा फेरी करने सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके खिलाफ चेयरमैन रितु देवी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

इलाहाबाद HC में न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की खंडपीठ ने नवनियुक्त रितु देवी की याचिका को निस्तारित करते हुए निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर अपनी जमानत की अर्जी दाखिल करने का निर्देश जारी किया था। साथ ही 15 दिन में सबूत पेश करने का भी निर्देश दिया था। मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चेयरमैन रितु देवी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago