आफत की आंधी, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया


रसड़ा डेस्क. कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव के चिरइया टोला में शनिवार की रात तेज आंधी व बारिश में झोपड़ी समेत कच्ची दीवार गिर जाने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

चिरैयाटोला की पूनम देवी (36) हिमांशु (11) कुमारी पायल(13) व कुमारी साक्षी (4) के साथ शनिवार की रात भोजन करके अपने रिहायशी झोपड़ी में सो रही थी. रात में अचानक आई तेज आंधी व बारिश के चलते दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गयी. दीवार गिरने चीख-पुकार मच गयी. काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल जाते समय बीच रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घायल बच्चों का इलाज मऊ में चल रहा रहा है. हृदय नरायण की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago