बैरिया डेस्क : बलिया जिले में जैसे-जैसे टेस्टिंग बढ़ रही है वैसे-वैसे नए केस सामने आरहे हैं. आज 7 नए केस आने के बाद बलिया में अब तक 49 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं, वहीँ पीएचसी मुरलीछपरा पर तैनात एक लैब टेक्निशियन भी इसकी चपेट में आ गया है. जिसके बाद अस्पताल पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है.
भय से अधिकांश स्वास्थ्यकर्मियों ने काम करना छोड़ दिया है. जिससे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह को भी कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. वे अपने सभी स्टाफ को समझा रहे हैं.
सावधानी का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपनी जांच रिपोर्ट आने से पहले सैकड़ों लोगों का सैंपलिग लेने के क्रम में शामिल रहे हैं. ऐसे में इस स्वास्थ्यकर्मी के संपर्क में कितने लोग रहे हैं, उनकी चर्चा भी तेज हो चली है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…