बलिया में फिर तोड़ी गई बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा, भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात

बलिया डेस्क : बलिया ज़िले में एक बार फिर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि पुलिस ने माहोल को शांत कर दिया है। फिलहाल पुलिस दोषियों की तलाश में जुटी है।

मामला भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव का है। यहां मंगलवार सड़क किनारे स्थापित बाबा साहेब की एक प्रतिमा को कथित तौर पर कुछ अराजक तत्वों ने धक्का देकर गिरा दिया। इस बात की ख़बर इलाके के लोगों को शुक्रवार की सुबह तब हुई जब वो वहां से गुज़रे। ये ख़बर गांव में आग की तरह फैल गई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तनाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर माहोल को शांत करा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रसडा सीओ के पी सिंह, भीमपुरा एसओ शिव मिलन, उभांव इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर मौजूद। प्रशासन द्वारा प्रतिमा लगाने से पहले ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी करने की मांग की जिद पर अड़े।

 

वहीँ इस मामले पर बलिया कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए पुरे मामले की जांच की मांग की है , पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा है “बलिया के लोहटा गांव (भीमपुरा थाना क्षेत्र) में कुछ अराजक तत्वों ने बाबा साहब अंबेडकर जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बाबा साहब के नाम पर अभी बड़े बड़े बैनर लगाए जा रहे थे, अब उनकी प्रतिमाओं को भी नहीं बचा पा रही है सरकार।”

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब ज़िले में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। इससे पहले अगस्त के महीने और नवम्बर में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली थी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago