बलिया डेस्क : बलिया की स्थानीय अदालत ने 2016 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मंगलवार को पुलिस ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया।
अपर सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार ठाकुर ने सोमवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों मुकेश पाण्डेय और अमरजीत पाण्डेय को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मामला रसड़ा थाना के रसूलपुर गांव का था जहाँ के निवासी धनंजय पांडे की 20 अक्टूबर 2016 को हत्या कर दी गई थी।
मृतक की पत्नी माधुरी पांडे की शिकायत के आधार पर मुकेश पांडे और अमरजीत पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया 4 साल कोर्ट में मामला चलने के बाद सोमवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…