बलिया के सिकंदरपुर में मिला 4 माह से गायब युवक का कंकाल, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कराने की मांग

बलिया के सिकन्दरपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 माह से गायब हुए युवक का कंकाल नदी किनारे मिला। इसकिर खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने थाने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस की लापरवाही से युवक की जान जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती तो युवक की जान बच सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी नवीन कुमार पुत्र राम रतन राम को 30 जून की शाम गांव के ही बृजेश राय पुत्र स्वर्गीय अवधेश राय अपने साथ बाइक से सिकंदरपुर लेकर आया था, लेकिन नवीन देर रात तक घर नहीं पहुंचा इसके बाद परिजन बृजेश राय के घर पहुंचे वहां भी पता चला कि बृजेश भी घर नहीं आया है।

2 दिनों तक नवीन के परिजन नवीन की तलाश करते रहे जब उसका पता नहीं चला तो 3 जुलाई को नवीन के पिता राम रतन राम द्वारा सिकंदरपुर पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरा पुत्र नवीन गांव के ही बृजेश राय के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पैसे को लेकर नवीन व बृजेश में कुछ भी बात था। बृजेश नवीन को बाइक से सिकंदरपुर घूमने के लिए कह कर ले गया था।

आशंका है कि वह उसका अपहरण कर उसके साथ अप्रिय घटना कर सकता है। पुलिस द्वारा तहरीर मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया और परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। लेकिन परिजन रोज थाने का चक्कर लगाते रह गए पुलिस पता नहीं लगा पाई। हद तो तब हो गया जब शनिवार को सिकंदरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस लगा था। जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। वहां नवीन के पिता जब अपने दामाद के साथ प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को देने पहुंचे तो थानाध्यक्ष द्वारा यह कहा गया कि 2:00 तक का समय दीजिए। हम पता कर लेंगे, लेकिन तब तक किसी के द्वारा यह सूचना परिजनों को दी गई कि एक युवक का कंकाल कपड़ा और आधार कार्ड चप्पल खरीद दरौली नदी किनारे पड़ा हुआ है।

इसके बाद नवीन के पिता व गांव के प्रधान विनोद कुमार वर्मा आधा दर्जन लोगों के साथ जब वहां पहुंचे तो नवीन का कपड़ा आधार कार्ड व चप्पल पड़ा हुआ था। वहां से परिजन सामान लेकर सिकंदरपुर थाने पहुंच गए यह सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष थाने पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

जैसे ही इसकी जानकारी उच्चधिकारियों को मिली अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा क्षेत्रधिकारी सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्र सहित आधा दर्जनों थाने की फोर्स व फोरेंसिक टीम पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago