बलिया में लोगों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। जनपद में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में कुछ अराजक तत्वों ने एक निजी स्कूल में आग लगा दी।
कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से जिले में पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक, हुसेनाबाद गांव के भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा अपने गांव में ही मदर इंडिया प्राथमिक बालिका विद्यालय के नाम से स्कूल संचालित किया जाता है। इसी विद्यालय में उनके गांव के युवक मोहित दुबे, गोलू दुबे व दो अन्य लोग घुस गए और कार्यालय, कम्प्यूटर लैब में आग लगा दी।
इसके चलते विद्यालय के कम्प्यूटर, इनवर्टर, अभिलेख, टीवी, फर्नीचर , फोटो स्टेट मशीन, पंखा और 38 हजार सात सौ रुपए नगद भी जल कर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि उनके बड़े भाई रोजाना वहीं सोते हैं, लेकिन उस दिन बिजली खराब होने के कारण वहां नहीं सोए थे।
ऐसे में पीड़ित पक्ष ने सोए हुए व्यक्ति को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस आगजनी में विद्यालय का काफी नुकसान हुआ है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाली रंजीत विश्वकर्मा ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…