बलिया में 26 मार्च 2025 को श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव, बलिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम और द्वितीय इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, चितबड़ागांव शाखा के सेंट्रल बैंक के प्रबंधक श्री अजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि, महाविद्यालय के संस्थागत प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने नृत्य, गायन और नशामुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर नाटक प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का दिल जीता। शिविर के सफल संचालन और समाज में जागरूकता फैलाने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज प्रकाश पांडेय और इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम राय का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के उत्साहवर्धन हेतु जमुना राम एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद और महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की, जबकि संचालन श्रीमती आरती पांडेय ने किया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…