Categories: बलिया

बलिया में महिला के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़

बलिया के बेल्थरारोड में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। 2 बाइक सवार युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सिकन्दरपुर की रहने वाली महिला सोमवार को अपनी खाला के घर जा रही थी। शाम के समय उसने दो बाइक सवार युवकों से लिफ्ट मांगी। युवक महिला को खाला के घर ले जाने की बजाय फरसाटार गांव ले गए। वहां सुनसान जगह पर उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

मंगलवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ उभांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गड़वार और उभांव थाना क्षेत्र के दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उभांव एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह के अनुसार महिला का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago