Categories: featured

गुमशुदा की तलाश हुई पूरी.. मिल गए बलिया के लापता सीएमओ !

बलिया के लापता सीएमओ डॉक्टर तन्मय कक्कड़ मिल गए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ के द्वारा उनकी गुमशुदगी की तहरीर मिलने के बाद बलिया पुलिस ने सीएमओ की खोजबीन की और उन्हें ढूंढ निकाला।  शहर कोतवाल से बात हो जाने के बाद कोतवाली में संयुक्त विकास आयुक्त आजमगढ़ द्वारा दी गयी गुमशुदगी की तहरीर पर अब रिपोर्ट दर्ज नही होगी।

बता दें कि सीएमओ अक्सर जनपद से गायब रहते हैं। कभी बीमारी का बहाना बनाकर तो कभी हाइकोर्ट के मुकदमे के नाम पर वह छुट्टी लेते हैं। मुख्यालय में टिकते ही नहीं। जिससे पूरे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई हैं। उनके जनपद मुख्यालय से गायब रहने के कारण कारण संयुक्त विकास आयुक्त ने मंगलवार को कोतवाली में सीएमओ की गुदशुदगी की तहरीर दी।

दरअसल हुआ यूं कि मंगलवार को संयुक्त विकास आयुक्त पीएम वर्मा जब कार्यालय पहुंचे तो वहां मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर तन्मय कक्कड़ अनुपस्थित मिले। उनके बारे में पूछताछ कार्यालय के कर्मचारियों से की गई तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया है । इसके बाद काफी छानबीन की गई, लेकिन सीएमओ का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद संयुक्त विकास आयुक्त ने कोतवाली में उनकी गुमदशुदगी की तहरीर दी।

गौरतलब है कि सीएमओ उच्च न्यायालय में मुकदमे के नाम आए दिन छुट्टी लेते हैं। डॉ कक्कड़ एक भी त्यौहार में बलिया नही रुकते है सीधे उन्नाव चले जाते है । जबकि दीपावली जैसे त्यौहार में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और सीएमओ को मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नही होती है । लेकिन सीएमओ साहब कोर्ट केस के नाम पर बलिया 5 से 10 दिन ही रह रहे है।

पिछले 8 नवंबर को हाईकोर्ट में तारीख थी और 11 नंबवर को भी सुनवाई है। देखना होगा कि इस सुनवाई के बाद सीएमओ बलिया आते हैं या फिर छट्टी का फायदा उठा कर घर चले जाएंगे। बहरहाल सीएमओ को अब छुट्टी लेना भारी पड़ सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago