बलिया – Air Force जवान का हुआ अंतिम संस्कार, बिलखते परिवार का दुख बांटने पहुंचे एएसपी

बलिया का बांसडीह आज शोक में डूबा है। कस्बे के एयरफोर्स जवान विवेक गुप्ता की करंट की जद में आने से मौत के बाद महावीर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। केवल 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विवेक की याद में पूरा नगर रो पड़ा।

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव घाट पर पहुंचा। सैंकड़ों की संख्या में लोग जुटे। एयरफोर्स के जवानों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ विवेक का अंतिम संस्कार किया गया। जवानों ने अपने साथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।जवान के निधन के बाद से माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसे में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी जवान के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने जवान के परिवार से मुलाकात किया उनका दुख-दर्द बांटा। उन्होंने विभागीय एव प्रशानिक मदद के लि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मदद का आश्वासन दिया है।

क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने भी परिवार को सांत्वना दिया। विवेक की बहन श्रेया व ज्योति से कहा कि किसी भी जरूरत के वक्त मुझे याद कीजियेगा, मैं आपकी बड़ी बहन जैसी हूं। कोतवाल श्रीधर पाण्डेय ने भी परिवार को सांत्वना दिया। इस मौके पर डॉ कुमार विनोद, हरिकृष्ण वर्मा, संतोष गुप्ता, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, शम्भु नाथ सोनी, भाजपा नेत्री रंजना सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर पहुंचे जिन्होंने जवान के परिवार को ढांढस बंधाया।गौरतलब है विवेक बचपन से ही पढ़ने में होशियार थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा करने सेना का उच्चाधिकारी बनने का सपना देखा था। लेकिन बहुत कम उम्र में ही उनकी मौत हो गई। जवान अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। पिता विनोद गुप्ता बीमारी से पीड़ित हैं। उनका इलाज कमांड हॉस्पिटल दिल्ली में चल रहा था। दो बहनें कक्षा ग्यारह में अध्ययनरत है। मां विनीता गुप्ता की हालत काफी खराब है। विवेक के जाने के बाद परिवार का अब कोई सहारा या देखभाल करने वाला नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago