10 हज़ार नहीं निकल पाने का नियम पूरे देश में हुआ लागू, पर बलिया वालों को मिली ऐसी छूट

एक जनवरी से बैंक के कुछ नियम भी बदल गए हैं जिससे अनजान होने की वजह से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. दरसल हुआ कुछ यूँ है कि अगर आपने अपने एटीएम के साथ अपने आ’धार लिंक और मोबाइल को संबद्ध नहीं कराया है तो बैंक से आप दस हज़ार से ज्यादा की रकम नहीं निकाल पाएंगे. एक जनवरी से यह नियम पूरे देश में लागू हो गया है.

नए नियम के मुताबिक़, दस हज़ार या उससे अधिक की राशि आपको अगर बैंक से निकालना है तो आपको फोन लेकर बैंक जाना पड़ेगा. इसके बाद आपके फोन पर एक ओटीपी आएगी, उसे एटीएम स्क्रीन पर डालने के बाद ही मशीन पैसे निकल पाएंगे. हालाँकि बलिया के लोगों को थोड़ी रियायत देते हुए दो नियम में दो महीने की ढिलाई की गयी है ताकि इस बीच सभी ग्राहक अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर को संबंधित खाते से संबद्ध करा सकें.

आपको बता दें कि ओटीपी का यह नया नियम दस हज़ार या फिर उसके ऊपर की रकम निकालने की सूरत में ही लागू होगा. इससे कम राशि निकालने में कोई परेशानी नहीं है. इसके अलावा अगर आप एटीएम से भी 10 हजार रुपए या उससे ज्यादा की रकम निकालते हैं तो अपने पास आपको रजिस्टर्ड फोन रखना ज़रूरी होगा क्योंकि बैंक की तरफ से रजिस्टर्ड नंबर पर ही ओटीपी भेजा जाएगा.

इस नए नियम पर लीड बैंक मैनेजर डीके सिन्हा का कहना है कि एक जनवरी से यह नियम पूरे देश में लागू हो गया है और धीरे धीरे गाँव तक में भी इसे लागू किया जायेगा. उन्होंने आगे कहा है कि परेशानी से बचने के लिए ग्राहक दिए गए वक़्त में आधार लिंक मोबाइल नंबर बैंक में संबद्ध करा लें. वहीँ जिनके पास मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले डेबिट कार्ड हो, उसे भी बदल दें. ताकि कोई भी रुकावट न आये.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago