ठंड को देखते हुए बलिया में स्कूल इतने दिन रहेंगे बंद

बलिया डेस्क:  खराब मौसम के कारण  कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 व 11 जनवरी को बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह के अनुसार बारिश और ठंड के कारण स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.

वहीँ बलिया जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जनपद के समस्त प्री पाइमरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवरायण सिंह ने दिया है. उन्होंने बताया कि यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आंगनबाड़ी केंद्र, मदरसा, समाज कल्याण द्वारा संचालित विद्यालयों में दस जनवरी व 11 जनवरी को लागू रहेगा.

उक्त आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा. उन्होंने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है, साथ ही बीएसए ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य मतदेय स्थलों पर संचालित रहेगा. बता दें पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है. राजधानी लखनऊ (Lucknow) में भी देर रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है.

यही आलम पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल रहा है. सुबह 8 बजे तक लखनऊ में 3 एमएम बारिश दर्ज की गयी है. मौसम विभाग प्रदेश के बाकी जिलों में हुई बारिश की जानकारी जुटा रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का ये सिलसिला अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. आज बुधवार को पूरे दिन बारिश पूरे प्रदेश में होती रहेगी. कल गुरुवार को इसमें थोड़ी कमी आयेगी लेकिन, बारिश रूक-रूक कर होती ही रहेगी.

10 जनवरी को दोपहर बाद से मौसम के खुलने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन, राहत की बात ये है कि बारिश के दरम्यान तापमान बढ़ता रहेगा. गलन वाली समस्या 10 तारीख तक नहीं होगी. रात और दिन दोनों के ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि बारिश के दौर के कारण ठंड ज्यादा महसूस होती है लेकिन, वास्तविकता ये है कि तापमान कम नहीं होता.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago