Categories: बलिया

वैक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने की होड़, मृतकों को भी टीका लगाने लगा बलिया का स्वास्थ्य विभाग!

सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हासिल करने बलिया का स्वास्थ्य विभाग कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। फिर चाहे मृत आदमी को ही टीका लगाने की बात क्यों न हो। जी हां, चौंकिए मत, क्योंकि जिले का स्वास्थ्य महकमा मौत के बाद भी टीका लगा रहा है।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक महिला की मौत के बाद भी परिजनों के मोबाइल पर वैक्सीन के दोनों डोज लगने के मैसेज आए। मैसेज देखकर परिजन भी सकते में पड़ गए कि आखिर कैसे मरे हुए व्यक्ति का विभाग ने टीकाकरण कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत पोर्टल पर की है।

चलिए अब आपको स्वास्थ्य विभाग के फर्जी वैक्सीनेशन की कहानी ज़रा विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि रोजाना फर्जी वैक्सीनेशन के मामलों में इजाफा हुआ है। और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई क्षेत्र से शिकायतें मिल रही हैं कि बिना लगवाए दूसरा डोज लगवाए मैसेज आ रहे हैं।

मामला ब्लाक बेलहरी के ग्राम पंचायत पिंडारी अंतर्गत बसुधरपाह निवासी राजवंती पांडेय (56) पत्नी चंद्रभूषण पांडेय का है। दो अप्रैल 2021 को कोविशील्ड का पहला डोज सीएचसी सोनवानी पर लगा था। दूसरा डोज लेने के लिए 29 मई 2021 को बुलाया गया था। इसी बीच 29 मई 2021 को ही हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लग सका।

लेकिन 22 दिसंबर की दोपहर में परिजन उस वक्त सकते में पड़ गए जब राजवंती पाण्डेय ने घर के मोबाइल नंबर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि डीयर राजवंती पान्डेय, कान्ग्रचुलेशन यू हैव सक्सेसफुल कम्पलीट द आफ आल डोज आफ कोविड -19 वैक्सीन। यू कैन डाउनलोड योर सर्टिफिकेट।

परिजनों ने सर्टिफिकेट को डाउनलोड किया तो 22 दिसंबर 2021 को ही कोविशील्ड टीका लगाने की बात सामने आई। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही है कि जिस व्यक्ति की मौत मई में हो गई। उसे दिसंबर में टीका लगा दिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस गलती से परिजनों को राजवंती पांडेय की मौत का दर्द एक बार फिर ताजा हो गया। उनके भतीजे सुशांत कुमार पान्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह कृत्य भावानात्मक रुप से कष्ट देने वाला व निंदनीय है। मामले के जांच की जिम्मेदारी सीएचसी सोनवानी के अधीक्षक को सौंपी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago