नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के बाद अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ वाराणसी दौरे पर आने वाले हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ का बलिया से भी गहरा नाता रहा है। चलिए इसके पीछे की कहानी आपको बताते हैं।
बता दें कि प्रविंद जुगनाथ के पूर्वज बलिया जिले के रहने वाले हैं। इस बात के भी कुछ प्रमाण मिले हैं कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री के पूर्वज बलिया के रसड़ा के रहने वालें हैं। साल 2019 में मॉरीशल के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ वाराणसी आए थे। उन्होंने 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किया और सारनाथ में भ्रमण भी किया था।
उनके दौरे से पहले साल 2018 में मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने भी बलिया का दौरा किया था। अब दूसरी बार मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने पत्नी कोबिता जुगनाथ और उत्तस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह 17 अप्रैल से 24 अप्रैल कुल 8 दिन भारत में रहेंगे। वह सबसे पहले दिल्ली पहुंचेंगे और इसके बाद वाराणसी जाएंगे।
उनके वाराणसी दौरे को देखते हुए जिले में जोरदार तैयारियां चल रही है। वाराणसी में जुगनाथ के स्वागत की तैयारियां कर ली गई है। उनकी अगुआई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद वे काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजा पाठ करेंगे. इसके बाद वे गंगा आरती में भी शामिल होंगे
इससे पहले 3 अप्रैल नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने वाराणसी दौरा किया था। अप्रैल में यह दूसरी बार होगा जब किसी देश के दो प्रधानमंत्री वाराणसी दौरा करने वाले हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…