बलिया में सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। धूप के तेवर इतने तीखे हैं कि दोपहर में घर से बाहर निकलना मानो आग में चलने जैसा महसूस हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप पूरे शरीर को झुलसा रही है तो वहीं शाम के समय उमस से परेशानी हो रही है।इंसानों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी की भी हालात खराब है। मवेशी भी पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखा जा रहा है। पारा दिनों-दिन रिकार्ड तोड़ रहा है। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोग दोपहर के समय बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों का हाल-बेहाल है। दोपहर में चुभन भरी धूप में स्कूल से बच्चे घर लौटते हैं।
तापमान की बात करें तो 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा, तो 14 अप्रैल तक पारा 41.5 डिग्री तक पहुंच गया। 17 अप्रैल को पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।कहर बरपाती गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। जिसे रातभर बिना पंखे, कूलर के रहना पड़ता है। इस कटौती से बच्चे और महिलाएं खासतौर पर परेशान हो रहे हैं।
वहीं बढ़ती गर्मी लोगों की आंखों को भी परेशानी में डाल रही है। यही वजह है कि अस्पताल में आंखों में खुजली, पानी आना जैसी समस्याएं लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक हर रोज करीब 50 से 60 लोग इस तरह की परेशानी लेकर अस्पताल आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि आंखों की साफ-सफाई के साथ ही अच्छे आई-ड्राप का इस्तेमाल करें और धूप में सन ग्लास का उपयोग करें।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…