पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई हत्या की पुष्टि, माँ-बेटी ने नहीं की थी खुदकुशी, SP बोले जल्द होगा पर्दाफाश !

बैरिया डेस्क : दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में पिछले बुधवार को अपने मकान से मृत हालत में पाई गई माता व विवाहिता पुत्री का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला आत्महत्या से हत्या में तब्दील हो गया है।

इस प्रकरण को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने पिछले चौबीस घंटे से मामले का पर्दाफाश करने के लिए एड़ी चोटी लगाए हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में परिजनों के साथ दोनों मृतिका का अंतिम संस्कार बलिया के महावीर घाट पर कर दिया गया।

उसके बाद से पुलिस की शक की सुई हत्या की ओर चल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को रामनगर गांव में स्वर्गीय बच्चा सिंह की पत्नी मीरा सिंह वह उनकी विवाहिता पुत्री गुडिय़ा सिंह का शव उनके कमरे में मिला था ।शव से काफी दुर्गंध आ रहा था।रामनगर गांव के किसी ने उनके रिश्तेदार को फोन किया था कि तुम्हारी नानी के मकान का दरवाजा खुला है।

कर्णछ्परा से उनका रिश्तेदार संजीत सिंह ताला लेकर मकान में लगाने के लिए आया था। जब अंदर गया तो कमरे में मां बेटियों का शव मिला। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक के कान खड़े हो गए है।

क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्या पुलिस मान रही है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने मामले को पर्दाफाश करने के लिए पांच टीम गठित किया है। और रामनगर गांव मे शुक्रवार को पुलिस एक एक व्यक्ति से मोहल्ले में जानकारी जुटाने मे लगी रही। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ने कई चीजों को बारिकी से खंगांला।

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए रामनगर गांव पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया था।पुलिस अधिक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके त्रिपाठी थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल रामनगर में मौजूद रहा।
वहीँ इस मामले पर बलिया एसपी ने रामनगर में हुई मां बेटियों की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बिपिन टांडा से पूछने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद मुझे शक है, कि दोनों की हत्या हुई है।

यह मामला आत्महत्या का नहीं है। पुलिस निष्पक्षता से एक एक बिंदु पर जांच कर रही है।घटना में जो लोग सम्मिलित होंगे उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 days ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

6 days ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 week ago

1 week ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

3 weeks ago