Categories: बलिया

बलिया में गंभीर मारपीट के आरोप में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया के थाना फेफना पुलिस ने गुरुवार को एक गंभीर मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उमरगंज क्रॉसिंग के पास दबिश दी और अभियुक्त नसीम को पकड़ा। अभियुक्त नसीम, जो पक्काकोट का निवासी है और महमूद आलम उर्फ खलीफा का पुत्र है, के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।

नसीम पर थाना फेफना में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था, जिनमें धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 324(4), 333, 110 BN S शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान ने की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago