बलिया और आगरा में स्टाफ नर्स की फर्जी नियुक्तियों का मामला उजागर होने के बाद अब जिले में हुई स्टाफ नर्स की नियुक्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम इन नियुक्तियों की गहन जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बलिया और आगरा में कुछ दिन पहले स्टाफ नर्स की फर्जी नियुक्ति की खबर सामने आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद संबंधित नर्सों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस साल जिले में कुल आठ स्टाफ नर्स की नियुक्ति की गई थी, जो फिलहाल विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात हैं।
सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा की अगुवाई में गठित टीम वर्तमान में इन नर्सों के नियुक्ति पत्र, अभिलेख, और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम ने अब तक सभी दस्तावेजों की जांच की है और फिलहाल किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता नहीं चला है। जांच टीम का कहना है कि वे अगले दो से तीन दिनों में पूरी जांच प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और उसके बाद रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी। इस जांच के बाद, स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…