बलिया और सलेमपुर के इन प्रत्याशियों का पर्चा हुआ रिजेक्ट इनका हुआ एक्सेप्ट !

बलिया। बलिया और सलेमपुर लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में  1 जून को वोट डाले जाएंगे।  जिसके लिए संसदीय सीट बलिया  से लोकसभा चुनाव के लिए  22  और सलेमपुर लोकसभा से 14 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इसमें बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कमियां मिलने पर दोनों लोसभा से 14 पर्चे खारिज कर दिए गए।

इनके पर्चे पाए गए वैध 

बलिया लोकसभा में जांच के बाद बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर , सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय, बसपा प्रत्याशी ललन यादव, गोंडवाना पार्टी  के राम निवास, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से रविकांत सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी से अवधेश वर्मा, आजाद समाज पार्टी से सूर्यबली प्रसाद एवं अशोक कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, सुमेश्वर, रंजना, मणिंद्र और शेषनाथ राम निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चे को वैध घोषित किया गया है।

वहीं सलेमपुर लोकसभा में जांच के बाद भारतीय जनता पार्टी से रविंद्र कुशवाहा, समाजवादी पार्टी से रमाशंकर राजभर, बहुजन समाज पार्टी से भीम राजभर, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जय बहादुर चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री कृष्ण, अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से श्री नारायण मिश्र, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सूर्य प्रकाश गौतम एवं अमरेश ठाकुर और सद्दाम निर्दलीय प्रत्याशी के पर्चे  वैध पाए गए है।

इनके पर्चे हुए खारिज 

बलिया लोकसभा से  राष्ट्रीय समाज दल से ओमप्रकाश पांडेय,एकम सनातन भारत दल से अजीत कुमार तिवारी, राष्ट्रीय उदय पार्टी से राजकुमार, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से डॉक्टर अवधेश चौधरी, भारतीय जननायक पार्टी से वैभव सिंह, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी से प्रीतमदेव रमाशंकर राजभर एवं अवधेश उपाध्याय चंद्रभान और नवीन कुमार राय निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र खारिज होने वालों में -जनता समता पार्टी से कालिका तिवारी, समझदार पार्टी से अवधेश सिंह एवं बृजभूषण चौबे, सुनील कुमार आदर्श और शशिकांत निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago