Categories: बलिया

बलिया में ट्रस्ट व्यवस्थापक को जान से मारने के प्रयास के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह को जान से मरने के प्रयास के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह 30 वर्षों से जयप्रकाश नगर स्थित जेपी ट्रस्ट पर व्यवस्थापक के रूप में कामकाज देखते हैं। चार दिन पूर्व ओम जी गुप्ता किसी युवती के साथ जयप्रकाश नगर ट्रस्ट पर पहुंचा था, जहां दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे। इस पर अशोक सिंह ने आपत्ति जताई। इससे नाराज ओम गुप्ता, रोशन गुप्ता और सुशील गुप्ता के साथ ट्रस्ट पहुंचा और
ओम गुप्ता ने जहरीली दवाई इंजेक्शन में भरकर अशोक के पेट में लगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथापाई में इंजेक्शन की दवा कपड़े में उलझकर रह गई। इसके बाद तीनों उन्हें मारने पीटने लगे।

शोर होने पर कर्मचारियों ने ओम गुप्ता को पकड़ लिया। जबकि रोशन गुप्ता और सुशील गुप्ता भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 307, 328, 504 व 506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं, पुलिस ने ओम जी गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जबकि रोशन गुप्त व सुशील गुप्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है।

एसएचओ ने बताया कि ओम गुप्ता, रोशन गुप्ता, सुशील गुप्ता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जल्द उनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जाएगा। लोगों का कहना है कि पिछले 40 वर्षों में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर इस तरह की घटना नहीं हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago