Categories: बलिया

बदमाशों ने महिला से छीने 50 हज़ार, बेटी का इलाज कराने के लिए जमा किए थे पैसे

बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से लूट का मामला सामने आया है। यहाँ रोडवेज बस स्टैन्ड के सामने बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शे से उतरते समय एक महिला के हाथ से 50 हजार रूपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना को लेकर सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक़, मिड्ढा गांव निवासी महिला प्रमिला पत्नी नन्द लाल अपनी पुत्री माही का इलाज कराने और बैंक में पैसा जमा करने के लिए ई-रिक्शा से रोडवेज बस स्टैन्ड पर उतरी। उसी वक्त बाइक सवार बदमाश जो पहले घात लगाए हुए थे। महिला के हाथ से उसका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार गए।

पीड़ित महिला ने शोर मचाया, जिसपर वहां काफी लोग इक्कठा हो गए। महिला ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत करा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। ग़ौरतलब है कि बलिया में बीते कुछ दिनों से बदमाशों का आतंक बढ़ गया है, ऐसे में बदमाशों पर सख़्ती बरतने की आवश्यकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago