Categories: featured

बरकरार रही परंपरा, जालंधर वेस्ट उपचुनाव में सत्ताधारी आप की बड़ी जीत

जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है। उपचुनाव में चल रही परंपरा इस बार भी बरकरार रही और सत्तापक्ष के हाथ ही जीत की चाबी लगी। मोहिंदर भगत ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। मतगणना 13 राउंड में पूरी हुई। हर राउंड में मोहिंदर भगत की लीड बढ़ती गई और उन्होंने 37325 मतों से चुनाव जीत लिया।

भाजपा के शीतल अंगुराल सात राउंड में तीसरे नंबर पर रहे। आठवें राउंड में वे दूसरे नंबर पर आए लेकिन आम आदमी पार्टी की लीड नहीं तोड़ सके। वहीं कांग्रेस की सुरिंदर कौर भी किसी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई।

उपचुनाव में आप की जीत पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे इस सीट को बड़े अंतर से बरकरार रखने का भरोसा है। लोग आप के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं… कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago