Categories: बलिया

‘बीजेपी में शामिल होने के लिए मिला 5 करोड़ का ऑफर’, AAP विधायक ने दर्ज कराई FIR

बीजेपी पर कई बार विधायकों को तोड़कर सरकार का कार्यकाल प्रभावित करने के आरोप लग चुके हैं। कुछ ऐसा ही मामला पंजाब से सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी के विधायक ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उन्हें आप छोड़ने के लिए 5 करोड़ की पेशकश की। इसके बाद आप विधायक ने एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि लुधियाना पुलिस ने आप की लुधियाना दक्षिण विधायक राजिंदरपाल कौर छीना की शिकायत पर एक FIR दर्ज की है। इस एफ़आईआर में कहा गया है कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, FIR में कहा गया है कि राजिंदरपाल कौर को आप छोड़ने के लिए 5 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। साथ ही दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक का वादा किया गया था और संसद सदस्य के लिए टिकट की भी पेशकश की गई थी।”पुलिस सूत्रों ने कहा कि छीना द्वारा सौंपे गए फोन नंबरों के अनुसार, जिनसे उसे कॉल आए थे, यह कॉल स्वीडन से थे। हालांकि, राजिंदरपाल कौर ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले सेवक सिंह, जिसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया था और जिसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, उन्होंने दावा किया था कि वह दिल्ली में थे।

एफआईआर राजिंदरपाल कौर छीना की शिकायत पर आधारित है जिसका टाइटल है, “दिल्ली से भाजपा के एक प्रतिनिधि सेवक सिंह द्वारा आम आदमी पार्टी के लुधियाना दक्षिण के मौजूदा विधायक को उनकी पार्टी छोड़ने और अवैध तरीकों और धमकियों का उपयोग करके भाजपा में शामिल होने के लिए रिश्वत की पेशकश करने का अवैध कृत्य।” फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago