विधानसभा में गूंजा बलिया के विकास का मुद्दा, सपा विधायक संग्राम यादव ने लगाया उपेक्षा का आरोप

बलिया। उत्तरप्रदेश विधानसभा में बलिया की फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक संग्राम सिंह ने बीजेपी सरकार पर बलिया की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधानसभा में बलिया के विकासकार्यों का मुद्दा उठाया। और कहा कि बलिया का गौरवशाली इतिहास होने के बाद भी ही बीजेपी सरकार में जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक नहीं जोड़ा गया। जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बलिया को फोरलेन से जोड़ने का वादा किया गया था। और अब बलिया को ग्रीन फोरफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की बात की जा रही है। जिसपर बलिया की जनता को विश्वास नहीं होता।

विधानसभा में संग्राम सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार ने बलिया को एक विश्वविद्यालय दिया था लेकिन 5 साल में बलिया के छात्र-छात्राओं को निशाना हुई जहां कोई पढ़ाई नहीं होती जबकि सपा सरकार ने एक उम्मीद से इसे दिया था। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि बारिश में नांव में छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी में जाकर सर्टिफिकेट का पता लगाते हैं। बलिया का गौरवशाली इतिहास होने के बाद भी नाइंसाही हो रही है। चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बनाया गया लेकिन बीजेपी सरकार से निराशा हो रही है।

सरकार फोर लेन की बात कर रही है लेकिन सड़कों पर गड्ढ़े हैं बलिया में ट्रामा सेंटर देने का काम अखिलेश सरकार ने किया था मशीन भी रखी गई थी। लेकिन बीजेपी सरकार विशेषज्ञ नियुक्त नहीं कर पाई। अस्पताल सिर्फ एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। इमरजेंसी में भी मरीज भर्ती नहीं किए जाते मजबूरन मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है। बलिया जनपद में मेडिकल कॉलेज का आश्वासन दिया लेकिन बनाया नहीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago