Categories: बलिया

बलिया में दूल्हे पर तेजाब फेंकने वाली युवती ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में शादी की रस्मों के दौरान युवक के ऊपर एसिड अटैक करने वाली पूर्व प्रेमिका ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। युवती ने बताया कि युवक पिछले 3 साल से पति की तरह मेरे साथ रह रहा था। वो मुझसे शादी करने की बात करता था, लेकिन अचानक पलट गया। युवती का कहना है कि मुझे मेरा प्यार चाहिए। वो कैसे वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर सकता है। मुझे हर हाल में मेरा प्यार चाहिए, चाहे जैसे भी मिले। हम शादी करना चाहते थे, वह भी तैयार था लेकिन घरवालों ने उसे मुझसे छीनने की कोशिश की, इसलिए मैं सबक सिखाना चाहती थी, और मैंने उस पर एसिड से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल की शाम में बलिया में बारात के लिए जा रहे दूल्हे पर उसकी पूर्व प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया। इससे दूल्हे के हाथ और चेहरे पर काले निशान पड़ गए और दूल्हे के पास खड़ी महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं ने युवती को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवती को पुलिस के हवाले किया गया, जहां उसने पुछताछ में कई खुलासे किए।

आरोपी युवती ने कहा- ‘मैं राकेश के बिना नहीं रह सकती। तीन साल से हम पति पत्नी की तरह रह रहे थे। मेरे साथ गलत हो रहा है। राकेश मुझसे प्यार करता था। वह शादी की बात करता था लेकिन अब किसी और से शादी कर रहा है। मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती है। वह मेरा नहीं हुआ तो मैं किसी का नहीं होने दूंगी। कई बार मैंने रिक्वेस्ट किया लेकिन वह मेरी बात नहीं सुन रहा था।’ मैं उसके घर पहुंच गई और परिजनों से बात की।

कुछ दिन पहले ही जब युवती को पता चला कि प्रेमी राकेश की शादी तय हो गई है। तब वह उसके होने वाले ससुराल पहुंच गई। वहां लड़की के घरवालों से शादी तोड़ने का दबाव बनाया। अपनी प्यार की कहानी प्रेमी की होने वाली पत्नी को भी बताई। इधर राकेश की चाची ने बताया कि लड़का अपनी शादी से खुश था। वह अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहा था लेकिन लड़की को यह मंजूर नहीं था।
राकेश की बारात गाजे-बाजे के साथ डुमरी से निकल रही थी। तभी गुलाबी साड़ी पहन कर पहुंचीं युवती ने अपनी कमर से प्लास्टिक की बोतल निकाली और प्रेमी पर तेजाब डाल दिया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

हालांकि इस घटना के बाद प्रेमी की शादी रुकी नहीं। बड़े बुजुर्गों की सहमति के बाद पूरे रिति-रिवाज से प्रेमी राकेश की शादी हो गई। इधर, आरोपी प्रेमिका पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच हो रही है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago