Categories: बलिया

JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में बलिया के छात्र छात्राओं ने भी परचम लहराया है। जिले के आरके मिशन स्कूल के कई छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की।

स्कूल के हरीश मिश्रा ने 97.2 परसेंटाइल, मोहम्मद फैज ने 95.65 परसेंटाइल, शौर्य श्रीवास्तव ने 96.49 परसेंटाइल और साक्षी गुप्ता ने 91.75 परसेंटाइल प्राप्त किए। शिक्षकों के कुशल मार्ग निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने उपलब्धि हासिल किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक संजीव सिंह, धर्मेंद्र वर्मा और नईम अंसारी ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के स्वाध्याय और दृढ़ संकल्प को दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल रत्नेश्वर ने सफल छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने जेईई मेन्स में सफल छात्राओं को बधाई दिया। दृढ़ संकल्प व कठिन परिश्रम को यदि छात्र अपने जीवन में समावेश कर ले तो सफलता उसे अवश्य ही प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आरके मिशन स्कूल, बलिया का प्रयास है कि उत्तम संसाधनों की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं का सर्वाधिक विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सफलता क्रमिक विकास से प्राप्त होती है, सफलता का और कोई रास्ता नहीं होता।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago