Categories: बलिया

बलिया के नवल कर रहे बेरोजगारों का भविष्य उज्ज्वल, सेफ्टी असिस्टेंट के पद पर 2 का चयन

बलिया। कोरोना महामारी से बिगड़े हालात से देश आज भी जूझ रहा है। इन मुश्किल हालात में बिल्थरारोड निवासी और श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद कर रहे हैं। वह अपने इंस्टीट्यूट में युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। और फिर युवा भी मेहनत और लगन से प्रशिक्षित होकर अन्य संस्थाओं में रोजगार हासिल कर रहे हैं। ऐसे ही दो छात्र नीरज कुमार और सौरभ गुप्ता को वोमान ओएमसी की एसटीएस नाम की कंपनी में जॉब हासिल की। जिनका सालाना पैकेज 9 लाख से ज्यादा है। वहीं मध्देशिया ने इसका पूरा श्रेय संस्था के कुशल अध्यापन और ट्रेनिंग कराने वाले वरिष्ठ अध्यापक दिया।

श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया में कोरोना महामारी के दौर में अपने इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्रशिक्षण देकर देश के अग्रिम संस्थाओं में युवाओ को रोजगार देने का काम किया है। जो बेरोजगार युवाओं के लिए भगवान स्वरूप है। श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग, वाराणसी से फायर एंड सेफ्टी पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों ने साल की शुरुआत में ही अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए वोमान ओएमसी के एसटीएस नामक कम्पनी में नौकरी हासिल की। सेफ्टी असिस्टेंट के पद पर छात्र नीरज कुमार निवासी मिर्जापुर और सौरभ गुप्ता निवासी मधुबन मऊ भर्ती का चयन हुआ। जिनका सालाना पैकेज 9 लाख से ज्यादा है।

संस्था के डायरेक्टर नवल मद्धेशिया ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी प्लेसमेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। संस्था के छात्रों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दे कर यह नौकरी सुनिश्चित की। उन्होंने इसका पूरा श्रेय संस्था के कुशल अध्यापन और ट्रेनिंग कराने वाले वरिष्ठ अध्यापक हरि शंकर चौबे (पूर्व अग्निशमन विभाग AAI भारत सरकार) को दिया। जिनके अध्यापन में हर साल छात्रों का बड़ी संख्या में चयन देश के अग्रणी कंपनियां रिलायंस पावर(जामनगर), अडानी(मुंद्रा), टीडीके (बावल) आदि के साथ साथ अब विदेशों में भी होने लगा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago