Categories: बलिया

राजकीय सम्मान के साथ बलिया के ‘लाल’ की विदाई, 6 महीने में बुझा घर का दूसरा चिराग

बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र के भिंडकुण्ड गांव निवासी सेना के जवान राकेश कुमार पटेल का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक निवास पहुंचा। जहाँ जवान की पार्थिव देह देखते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार सरयू नदी के तुर्तीपार घाट पर किया गया। लेकिन सैनिक के अंतिम संस्कार के समय किसी सक्षम अधिकारी के मौजूद न होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

ब्रेन हैमरेज से हुआ था जवान का निधन-बता दें मथुरा में तैनात भारतीय सेना के जवान राकेश कुमार पटेल की बुधवार की रात ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका शव पहले वाराणसी और बाद में वाराणसी से उनके पैतृक आवास पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में दूर दूर से लोग पहले से ही उनके गांव पहुंचे हुए थे।

राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार- जवान का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस में लेकर रेजिमेंट के साथ आए सैनिक जैसे ही उनके गांव पहुंचे उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ा कर उसे सैल्यूट किया। बाद में सेना के जवान का शव सरयू नदी के घाट पर ले जाया गया जहाँ राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता ने दी। इस मौके पर उनके सेना के साथी करमवीर सिंह, शिवकुमार, बीके सिंह, मोती प्रसाद, हरीश गौतम मौजूद रहे।

जनवरी में होनी थी बहन की शादी- राकेश कुमार पटेल की एकमात्र बहन सुधा की आगामी जनवरी में शादी तय थी। बहन की शादी को लेकर राकेश बहुत खुश थे। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। बहन की शादी के पूर्व ही वह दुनिया छोड़ गए।

6 महीने में दूसरे बेटे को खोया- 2004 में सेना में भर्ती हुए राकेश कुमार पटेल का विवाह 2010 में फूलमती देवी से सम्पन्न हुआ था। उनकी एक बेटी अर्पिता (7 वर्ष) है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। 6 महीने पहले उनके मझले भाई विकेश कुमार पटेल की मौत हो गई थी। उनके माता पिता पार्वती देवी और हरख पटेल अभी इस त्रासदी से उबर भी नहीं सके थे कि बड़े बेटे के निधन ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। अब छोटा पुत्र विवेक पटेल ही परिवार का सहारा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago