जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण , जाने क्या बोले!

 

– क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए हो खरीद

– कोटेदार के यहां से वितरण के बाद खाली हो रहे बोरे का भी होगा उपयोग

बलिया: जिले के कुल 75 क्रय केंद्रों पर 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पूरी पारदर्शिता और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए खरीद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुरुवार को मंडी समिति में हो रही खरीद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए खरीद करने का निर्देश दिया। किसानों से भी बातचीत की और कहा कि खरीद से जुड़ी अगर कोई भी शिकायत हो तो सीधे मुझे बताएं। स्पष्ट किया कि इसमें कोई भी अनियमितता या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने सभी विपणन निरीक्षकों और क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि गेहूं खरीद में इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसान को खरीद के लिए जो तिथि दी जा रही है, उसी तिथि पर उनका गेहूं प्राप्त कर लें। किसी भी हालत में क्रय केंद्र पर किसानों की भीड़ नहीं होनी चाहिए। क्रय केंद्र पर काम कर रहे मजदूर व वहां मौजूद हर कोई मास्क या गमछा का प्रयोग करें। बोरे की उपलब्धता को लेकर डीएम ने कहा कि कोटेदारों के यहां से खाद्यान्न वितरण होने के बाद जो बोरे बच रहे है, उसको भी लिया जा रहा है। हमारा यही प्रयास है कि बोरे की कमी की वजह से गेहूं खरीद प्रभावित ना हो। हालांकि, वर्तमान में बोरे की संख्या कम है। जिले की खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष दो हजार गांठ बोरे की आवश्यकता है लेकिन वर्तमान में 370 गांठ है। इसी को देखते हुए शासन की ओर से निर्देश है कि कोटेदार के यहां वितरण के बाद खाली हो रहा है बोरे को भी खरीद में उपयोग किया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago