बलिया डेस्क : युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने कहा की महामारी कोरोना महासंकट के रूप में देश के सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाकडाउन की घोषणा और फिर 3 मई तक बढ़ाए जाने के बाद पूरा देश अपने घरों में रहकर एहतियात बरत रहा है। लेकिन कल मुंबई में जिस तरह से हज़ारों लोग बांद्रा स्टेशन पर एकत्रित हुए वो कहीं ना कहीं रोज कमाने-खाने वाले लोगों का आक्रोश था।
श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी कहीं न कहीं आम आदमी जो रोज कमाता था उसको उसके आर्थिक मामलों हेतु उसकी चिंता का समाधान नहीं दे पा रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में लगातार बैठक कर रहे हैं जनता को चिंता न करने हेतु कह रहे हैं परंतु हाल ही में जो 5 लोग कोरोना बीमारी से मरे उनकी जाँच का रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद आया जो इस बात को प्रमाणित कर रहा है की कोरोना का सही जाँच नहीं हो पा रहा है।
श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में अबतक जाँच किट नहीं पहुँचा है जब जाँच ही नहीं होगा तो सही रोगियों की संख्या का पता कैसे चलेगा।
श्री सिंह ने कहा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को जनता को विश्वास में लेना होगा की आखिर दिहाड़ी मजदूरों का भविष्य क्या है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…