Categories: बलिया

बलिया डीएम ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- समय सीमा और गुणवत्ता रखा जाए विशेष ख्याल

बलिया डेस्क :  बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरुवार को हुकुम छपरा व गंगापुर में गंगा नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सईएन संजय मिश्र से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही कहा, किसी भी प्रोजेक्ट में समय सीमा और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए। जिलाधिकारी ने पूर्व में कराए गए कार्य, उसकी लागत तथा वर्तमान में हो रहे कार्य की लंबाई-चौड़ाई के साथ कार्य पूरा होने की समयसीमा के बारे में बताया।

अधिशासी अभियंता मिश्र ने बताया कि एनएच को सुरक्षित रखने के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया है। फिलहाल जो काम हो रहा है, उसको तीन महीने में हर हाल में पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए जा चुके हैं। समय-समय पर स्थानीय लोगों को संपर्क बनाया जाता है। जेई व एई हमेशा कार्य स्थल पर मौजूद रहकर कार्य पर निगरानी कर रहे हैं। हर साइट पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है। समय व गुणवत्ता हमारी विशेषकर प्राथमिकता है। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम बैरिया प्रशान्त कुमार नायक, बाढ़ बिभाग के एई कमलेश कुमार, जेई जावेद अहमद आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago