Categories: बलिया

धम्मचारिका पदयात्रा पहुंची बेल्थरारोड, अनुयाइयों ने किया जोरदार स्वागत

धम्मचारिका पदयात्रा रविवार को बेल्थरारोड पहुंची। इस दौरान चौकियां मोड पर अनुयाइयों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बौद्ध भिक्षु चंद्रमा थेरो ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

बता दें कि ये यात्रा बौद्ध के संदेश को लेकर सारनाथ से निकली है और अलग-अलग जगह जा रही है। इसी कड़ी में यात्रा बेल्थरारोड पहुंची। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक हंसू राम के समर्थकों ने चौकियां मोड़ के पास बौद्ध भिक्षु के अल्प विराम की व्यवस्था की। धम्म चारिका पदयात्रा में करीब 200 बौद्ध भिक्षु शामिल रहे।

इस मौके पर बौद्ध भिक्षु चंद्रमा थेरो ने कहा कि जिस देश में अल्पसंख्यक डरा हुआ हो, वहां के शासन प्रशासन को सोचना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से भगवान बुद्ध के ज्ञान विज्ञान और ध्यान के शिक्षा का अनुसरण करने का संदेश दिया और कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश के अनुसरण से ही दुनिया में सुख शांति स्थापित हो सकेगा। इस कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, विनोद सेहरा, उमेश अम्बेडकर, विक्रमा मौर्य, नंदा वर्मा, रोशन लाल, रितेश, भोला राम, रमेश मास्टर, एमआर भारती, लल्लन राम आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago