बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने धूम मचाई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपुरी नाइट्स में भृगु कला मंच पर जैसे ही अक्षरा सिंह पहुंची, पूरा पांडाल झूम उठा और सभी ने भृगु बाबा के जयकारे लगाए।
इस दौरान अक्षरा सिंह ने अपने सुपरहिट गीतों का प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। अक्षरा सिंह ने अपने सुपरहिट गीत “जवानी मोरे गतरे-गतरे” और “हटाई बाबू खतरे-खतरे” पर परफॉर्म किया।
इसी के साथ उन्होंने बलिया के लोगों की तारीफ भी की और कहा कि “सब जिला खाली जिला ह, हमारे जिला बागी ह।” इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। उनके इस बयान ने बलिया के लोगों का दिल जीत लिया। भोजपुरी नाइट्स में अक्षरा सिंह को देखने के लिए रविवार शाम से ही पांडाल में दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी।
बता दें कि भृगु कला मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत अब तक चेतक प्रतियोगिता, कुश्ती दंगल, कवि सम्मेलन जैसे आयोजन हो चुके हैं। भोजपुरी नाइट्स में अक्षरा सिंह की शानदार प्रस्तुति ने मेले को यादगार बना दिया। ददरी मेले में अभी खेलकूद प्रतियोगिताएं और प्लेबैक सिंगर आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति का आयोजन बाकी है। आयोजन समिति ने बताया कि दर्शकों को इस साल ददरी मेले में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…