Categories: बलिया

बलिया के फेफना सब्ज़ी बाज़ार की हालत ख़राब, गंदगी के बीच बिक रहा सामान

बलिया के फेफना स्थित सब्ज़ी बाज़ार की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। पूरा बाज़ार गंदगी से पटा है, बारिश की वजह से सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। हर जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, कचरे की दुर्गंध के चलते बाज़ार के बीच से निकलना भी मुश्किल है, लेकिन फिर भी लोग गंदगी के गुजर कर सब्ज़ी ख़रीदने को मज़बूत है।

बता दें कि ये क्षेत्र का एकमात्र सब्ज़ी बाज़ार है। यहाँ बारिश के चलते स्थित ख़राब है। इस बाज़ार की बदतर हालत के लिए यहाँ के व्यवसायियों सहित स्थानीय लोगों का भी बड़ा हाथ है। बाजार के आसपास के घरों का गंदा पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही तलाब सहित आसपास यहां वहां कहीं भी कचरा फेंक देते हैं, जिसकी वजह से उठने वाली सड़ांध से लोगों का जीना मुश्किल होने लगा है।

इस सबके बाद भी पंचायत में सफाई कर्मी न तो ध्यान दे रहे हैं, न ही प्रशासन कुछ कार्रवाई कर रहा है। यही नहीं NH-31 मुख्य मार्ग पर भी पानी निकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण हल्की बरसात में भी पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के सामने फैले कीचड़ और गंदगी के वजह से लोगों को गंदगी के बीच खरीदारी करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago