बेल्थरा रोड : अखोप माइनर रोड में जगह-जगह गड्ढे , शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

बलिया। बेल्थरा रोड के अखोप माइनर रोड की हालत बेहद ही खराब हो गई है। जगह- जगह गड्ढे होने से पैदल चलना तक दूभर हो गया है। ऐसे में बारिश ने लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है। जनप्रतिनिधियों का भी उदासीन रवैया होने से लोग अक्रोशित हैं।  सड़क बनवाने की मांग लागतर की जा रही है।

बता दें कि मौर्या चट्टी से कुण्डैल तक सड़क जर्जर है। ससना, अखोप, कुण्डैल, पतनारी, बीबीपुर आदि गांवों के अलावा बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन जाने के लिए हजारों लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। स्कूली बच्चों को भी यहीं से निकलना होता है। सड़क खराब होने से छोटी मोटी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।

सड़क की इस हालत के बावजूद जनप्रतिनिधियों का इस मामले में रवैया उदासीन है। रहवासियों का कहना है कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है। उस पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे के चलते आवागमन मुश्किल हो गया है। अभी 6 माह बाद मरम्मत के बावजूद कुछ दिन में इसकी स्थिति जब की तस हो जाती है।

सड़क की दयनीय हालत को लेकर एक साइकिल सवार ने कहा कि इस पर चलना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बार बार साइकिल भी खराब हो जाती है। राहगीरों और ग्रामवासियों से उक्त सड़क के निर्माण की पुरजोर मांग की है। हालंकि अब देखना होगा कि कब तक मांगों पर विचार किया जाता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago