बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र स्थित हुकुमछपरा गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 18 वर्षीय योगेंद्र यादव स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
योगेंद्र, रेवती थाना क्षेत्र के लमुही गांव निवासी शिवजी यादव के पुत्र थे। वह अपने परिचित देवनाथ यादव के घर आयोजित मुंडन संस्कार में शरीक होने आए थे। धार्मिक अनुष्ठान से पहले गंगा में स्नान के दौरान अचानक वह पानी के तेज बहाव में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही हल्दी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। कई घंटे की कोशिशों के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
इस हादसे ने पूरे मुंडन कार्यक्रम की खुशियों को गम में बदल दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह रस्में पूरी कीं, लेकिन माहौल गमगीन बना रहा। फिलहाल पुलिस और बचाव दल युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…