Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के बेल्थरारोड में 19 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के सामने आने के बाद तुरंत पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक गौतम कुमार उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव का रहने वाला था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। गौतम परदेस में रहकर अपनी आजीविका चलाता था और करीब 20 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। बुधवार की सुबह उसका शव उसके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर मफलर से लटका हुआ मिला।

जैसे ही युवक का शव पेड़ से लटका दिखा, ग्रामीण सकते में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां बेसुध हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग था। जो उसकी मौत का कारण हो सकती है।

क्राइम इंस्पेक्टर राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस आगे की जांच करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago