Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में 70 वर्षीय कारोबारी का शव दुकान में फंदे पर लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के बेल्थरारोड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुकान पर एक कारोबारी का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इलाके के चर्चित साइकिल कारोबारी 70 वर्षीय मोहम्मद नौशाद का शव बुधवार सुबह उनकी दुकान में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक के छोटे भाई इरशाद ने बताया कि दुकान के ऊपर ही कमरे में वे रहते थे। बुधवार की सुबह दुकान खोलने के लिए दुकान का स्टाफ जब सीढ़ी से अंदर वाले दरवाजे से दुकान में पहुंचा तो उसकी चीख निकल गई और चिल्लाकर सभी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। शव की स्थिति देखकर चर्चाओं को और बल मिल रहा है। मृतक की आंखें और मुंह बंद थे, लेकिन नाक और मुंह पर कोई ब्लड के निशान नहीं थे।

सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रजापति भी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। वृद्ध कारोबारी का शव उनके दुकान में गमछे के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई तेज कर दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago