बलिया के नरही थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां सलेमपुर ग्राम सभा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लगभग 12 लाख के स्वर्ण आभूषण और 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर लिया।
चोरों ने सलेमपुर ग्राम सभा निवासी स्वर्गीय कृष्णानंद सिंह के घर पर चोरी की घटना हुई। जहां घर के भीतर सो रही महिलाओं ने घर में हो रही हलचल की आवाज को सुनकर के जब जग कर देखा तो घर के भीतर कई लोग मौजूद थे। आनन फानन में महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया और एक चोर को भी पकड़ लिया ,जिसे वही पर खड़े एक दूसरे चोर ने छुड़ा कर वहाँ से भाग निकला।
घर की महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने उन दो चोरो को पहचान भी लिया है, जो हम लोगों के ही गांव के रहने वाले है। इतना ही नहीं महिलाओं ने यह भी बताया कि उन चोरों के साथ में और भी कई लोग थे जब हम लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो यह सभी लोग वहां से घर से फरार हो गए। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घरवालों ने बताया कि हम लोगों ने अपनी तहरीर में नामजद मुकदमा पंजीकृत करने का अपील किया था, जिसे पुलिस ने FIR में बदल कर अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके पर बलिया से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने अपने कब्जे में कई साक्छ और फिंगर प्रिंट लिये। फॉरेंसिक टीम के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का बहुत ही जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…